Sarkari Result

SARKARI RESULT

WWW.SARKARIRESULT.COM

UP Police Constable: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदकों को मिली एक और बड़ी राहत, 13 साल संबंधी शर्त भी हटी

UP Police Constable: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदकों को मिली एक और बड़ी राहत, 13 साल संबंधी शर्त 


व्हाट्सएप ग्रुपअब शामिल हों
टेलीग्राम समूहअब शामिल हों

UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने आयुसीमा में 3 साल की छूट देने के बाद अब ऐसे अभ्यर्थियों को भी राहत दी है जिन्होंने अपनी 10वीं की परीक्षा 13 वर्ष में ही पास कर ली थी। नीचे पढ़ें

UP Police Constable Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस 60 हजार पदों पर भर्ती निकाली, जिसमें आयुसीमा बढ़ाने की मांग की गई थी। बोर्ड ने मांग को स्वीकार किया और आयुसीमा में तीन साल की राहत दी। इसके अलावा, अब बोर्ड ने अभ्यर्थियों को एक और बड़ी राहत दी है। यह राहत उन उम्मीदवारों को दी गई है, जिन्होंने अपनी 10वीं हाईस्कूल की परीक्षा 13 वर्ष में ही पास कर ली थी।

UP Police Constable Recruitment: हुआ ये बदलाव

दरअसल, बोर्ड ने शर्त रखी थी कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की जन्मतिथि व हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बीच 13 वर्ष का अंतर होना चाहिए। बदलाव की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा, 'ऑनलाइन आवेदन में जन्मतिथि व हाईस्कूल पूर्ण करने में 13 वर्ष के अंतर के प्रतिबंध संबंधी समस्या/सुझाव को संज्ञानित करते हुए वेबसाइट में यथावश्यक संशोधन कर दिए गए हैं। आप अपना आवेदन कर सकते हैं।'

30 लाख से पार होगी आवेदनों की संख्या

गौरतलब है कि आवेदन का लिंक बुधवार 27 दिसंबर की रात करीब 10 बजे जारी हुआ था। लिंक खुलने के बाद 28 दिसंबर गुरुवार रात करीब 10 बजे तक बड़ी तादाद में उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन व फॉर्म सब्मिट कर चुके थे।

60244 पदों पर निकाली गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस बार 30 लाख से 32 लाख आवेदन आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पहले 25 लाख आवेदन आने की संभावना जताई थी लेकिन आयु सीमा में 3 साल छूट मिलने के बाद फॉर्म की संख्या में बंपर इजाफा होना तय है। इससे पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती 2018 में निकली थी।

व्हाट्सएप ग्रुपअब शामिल हों
टेलीग्राम समूहअब शामिल हों