Sarkari Result

SARKARI RESULT

WWW.SARKARIRESULT.COM

UP Police Bharti 2023: सीएम योगी ने यूपी पुलिस भर्ती के संबंध में की बड़ी घोषणा, लाखों उम्मीदवार करें चेक

 



UP Police Bharti 2023: सीएम योगी ने यूपी पुलिस भर्ती के संबंध में की बड़ी घोषणा, लाखों उम्मीदवार करें चेक

WHATSAPP GROUP JOIN NOW:-JOIN NOW

TELIGRAM GROUP JOIN NOW:-JOIN NOW

UP Police Bharti 2023 यूपी सरकार ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB ) जुलाई में इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगा। अधिसूचना जारी होने के बाद कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि और सेलेक्शन प्रक्रिया समेत अन्य की भी जानकारी मिल जाएगी।

Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board

बड़ी ख़बर उत्तरप्रदेश से आ रही है। जहां योगी सरकार ने प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 31 जुलाई तक रद्द कर दी है। डीजीपी विजय कुमार के मुताबिक बकरीद, मोहर्रम कावड़ यात्रा और श्रावण मास पर सुरक्षा को देखते हुए यूपी पुलिस की छुट्टियां रद्द की गई है।

हालांकि विशेष परिस्थितियों में विभागाध्यक्ष से अनुमति के बाद ही पुलिसकर्मी छुट्टी पर जा सकेंगे। 

लेकिन बाकी पुलिसकर्मियों को छुट्टी 31 जुलाई के बाद ही दी जाएगी।

एजुकेशन डेस्क। UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती के संबंध में सीएम योगी ने एक अहम सूचना जारी की है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यूपी में पुलिस भर्ती (UPPBPB UP Police Constable SI Bharti 2023) में 20 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी अनिवार्य किया गया है। बता दें कि राज्य में जल्द ही यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52,699 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। यूपी सरकार ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB ) जुलाई में इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगा। अधिसूचना जारी होने के बाद कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि और सेलेक्शन प्रक्रिया समेत अन्य की भी जानकारी मिल जाएगी। 

वहीं, आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। इसके साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। कैंडिडेट्स को एक और सलाह दी जाती है कि, उन्हें एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद बेहद सावधानी से फॉर्म को भरना होगा, क्योंकि आवेदन पत्र में गड़बड़ी पकड़ में आने पर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 

बता दें कि पिछले साल 7 जनवरी 2022 को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर भर्ती निकलने की सूचना जारी की गई थी। इसके बाद से ही उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन की राह देख रहे थे। ऐसे में अब सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि कांस्टेबल पदों के लिए सूचना जुलाई में जारी कर दी जाएगी। सरकार के इस फैसले के बाद अब लाखों युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। 

यह भी पढ़ें: UP Police Vacancy 2023 Date: बड़ी खबर! यूपी पुलिस सिपाही भर्ती अधिसूचना 15 जुलाई तक, 52 हजार Constable पद

WHATSAPP GROUP JOIN NOW:-JOIN NOW

TELIGRAM GROUP JOIN NOW:-JOIN NOW