Sarkari Result

SARKARI RESULT

WWW.SARKARIRESULT.COM

आर्मी ने यूक्रेन लौटने का फैसला किया; प्रदर्शनकारी पहलवानों का योगेश्वर को चैलेंज

प्राइवेट आर्मी ने यूक्रेन लौटने का फैसला किया; प्रदर्शनकारी पहलवानों का योगेश्वर को चैलेंज

नमस्कार,
कल की बड़ी खबर दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले देश रूस की रही। यूक्रेन जंग में पुतिन का साथ देने वाली एक प्राइवेट आर्मी वैगनर ने तख्तापलट करने की ठानी। इसके लड़ाके दो शहरों पर कब्जा भी कर लिया। ये राजधानी मॉस्को से महज 360 किमी दूर ही थे, लेकिन यूक्रेन लौटने का फैसला कर लिया। हम वैगनर के पुतिन के खिलाफ जाने और फैसला पलटने की वजह भी बताएंगे।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  • BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा सिर्फ एक सीट जीत सकी थी। वहीं TRS ने 88 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।
  • अब कल की बड़ी खबरें...

    1. प्राइवेट आर्मी का मॉस्को से लौटने का ऐलान; बेलारूस के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद विद्रोह रोका

  • रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ने वोरोनेज और रोस्तोव शहर पर कब्जा किया। इसके बाद वे मॉस्को की ओर मार्च कर रहे थे। लेकिन बेलारूस के राष्ट्रपति ने सुरक्षा की गारंटी के बदले में मार्च रोकने का प्रस्ताव दिया और वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने उनकी बात मान ली। इससे पहले प्रिगोजिन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था और उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश भी दिया गया था।

    ये खबर अहम क्यों हैं: वैगनर ने यूक्रेन जंग में हार रही रूसी सेना के लिए 5 महीने में 2 शहर जीते थे। इसके करीब 50 हजार लड़ाके यूक्रेन जंग में लड़ रहे थे। जिसमें 30 हजार मारे जा चुके हैं। वहीं वैगनर ने जिस रोस्तोव शहर पर कब्जा किया था। वह रूस के 5 मिलिट्री ड्रिस्ट्रिक्ट में से एक है। यहां से यूक्रेन जंग के लिए लॉजिटिक्स, मसलन- हथियार, गोला, बारूद मुहैया कराया जाता है।
    पूरी खबर यहां पढ़ें...

    2. पहलवान बोले- हमने ट्रायल में छूट नहीं, समय मांगा था: बोले- बृजभूषण को जेल भिजवाकर रहेंगे
    बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देने वाले रेसलर्स विनेश, बजरंग और साक्षी ने कहा कि उन्होंने एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैम्पियनशिप के ट्रायल के लिए छूट नहीं, समय मांगा था। पहलवानों का कहना है कि इसे लेकर BJP नेता योगेश्वर दत्त झूठ फैला रहे हैं। अगर उनकी बातें सच हुई तो हम कुश्ती छोड़ देंगे।

    ये खबर अहम क्यों हैं: ओलिंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि इन पहलवानों का ट्रायल होना ही चाहिए, नहीं तो सबको ऐसी छूट मिलनी चाहिए। दरअसल, पहलवानों को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए 2 मुकाबले जीतने होते हैं। लेकिन 6 पहलवानों को सीधे क्वालिफायर राउंड खेलने की छूट मिली है।

    पूरी खबर यहां पढ़ें...

    3. मणिपुर में मंत्री के गोदाम में आग लगाई; कांग्रेस ने राज्य का CM बदलने की मांग की

  • मणिपुर की राजधानी इंफाल में उपद्रवियों ने राज्य सरकार के मंत्री एल सुसींद्रो के घर हमला कर दिया। उनके गोदाम और 2 गाड़ियों में आग लगा दी। उधर, हिंसा को लेकर दिल्ली में ऑल पार्टी मीटिंग हुई। कई पार्टियों ने CM वीरेन सिंह को पद से हटाने की मांग की है।

    ये खबर अहम क्यों हैं: राज्य में 3 मई से जारी हिंसा में 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 10 हजार से ज्यादा घर जलाए जा चुके हैं। शाह भी 3 दिन के लिए मणिपुर गए थे, लेकिन अलग-अलग समुदाय, पार्टी के नेताओं और सुरक्षाबलों के साथ मीटिंग्स के बावजूद हिंसा नहीं रुक पा रही है।

    पूरी खबर यहां पढ़ें...

    4. भारत में 2.9 लाख करोड़ का निवेश करेंगी अमेजन-गूगल; अमेजन छोटे बिजनेस को सपोर्ट करेगी
    गूगल और अमेजन ने भारत में 2.9 लाख करोड़ के मेगा इन्वेस्टमेंट का ऐलान किया है। दोनों कंपनीज के CEO ने PM मोदी से अमेरिका में मुलाकात के बाद ये फैसला लिया। गूगल भारत में डिजिटाइजेशन के लिए 82 हजार करोड़, जबकि अमेजन 2.1 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगी।

    ये खबर अहम क्यों हैं: दोनों कंपनीज के इन्वेस्टमेंट्स बढ़ाने के फैसले से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा मिलेगा, लोकल लैंग्वेज कंटेंट प्रमोट होंगे, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और ग्लोबल लेवल पर भारतीय प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजिप्ट दौरे पर यहां के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली से मुलाकात की। इसके बाद भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। PM मोदी आज 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे, जिसे दाऊदी बोहरा समुदाय की सहायता से फिर से बनाया था।

    ये खबर अहम क्यों हैं: मोदी 1997 के बाद मिस्र के दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। PM मोदी का ये दौरा बाइलेट्रल ट्रेड के लिहाज से अहम है। वे आज इजिप्ट के प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल सीसी से मिलेंगे। दोनों देश स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लेकर एग्रीमेंट साइन करेंगे।