Sunny Leone Admit Card: सनी लियोनी के एडमिट कार्ड का मामला
Sunny Leone Admit Card: सनी लियोनी के एडमिट कार्ड का मामला जब स्थानीय अधिकारियों के पास पहुंचा तो उनका कहना था कि प्रवेश पत्र में एडिटिंग की गई है. बाकी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन कन्नौज जिले में पुलिस भर्ती में परीक्षा देने वाले एक अभ्यार्थी का प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस प्रवेश पत्र को लेकर जहां अधिकारी परेशान रहे तो वहीं पूरे प्रदेश में यह प्रवेश पत्र चर्चा का विषय बन गया. आखिर इस प्रवेश पत्र में ऐसा क्या था आइए आपको विस्तार से बताते हैं.
यह मामला कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे इलाके स्तिथ सोनेश्री बालिका महाविद्यालय का है, यहां पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हो रही थी इसी परीक्षा केंद्र में महोबा जिले के रहने वाले अभ्यार्थी अंकित के प्रवेश पत्र में अंकित की तस्वीर न होकर सिने स्टार सनी लियोनी की तस्वीर छपी हुई थी. प्रवेश पत्र पर सनी लियोनी की तस्वीर होने के चलते किसी ने प्रवेश पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया में वायरल होते ही पूरे प्रदेश में यह प्रवेश पत्र आग की तरह फैल गया.